शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

तन्हाई....

  लोग पूछते हैं! क्या हो गया हैं तुझे

अक्सर खोया रहता हैं...

अब क्या बताऊँ उन्हें

प्यार हो गया था

और अब ये दिल तन्हा हो गया हैं

मत पूछ मेरे दोस्त ये कैसे हो गया?

मैं तो बच के चल रहा था इस सरोवर से

अचानक नजरें मिली 

और देखते ही देखते चार हुई

और मेरा पैर फिसला 

और मैं भी इस सरोवर में डुबकी लगा आया।

अब ये मत पूछ 

अक्सर संभलकर चलने वाले प्राणी तेरे को ये कैसे हो गया?

क्या बताऊँ मेरे दोस्त एक सपना था हकीकत हो गया

कुछ दिन  तक तो सपना ही समझ रहा था इसे

पर एक दिन आँख मलकर देखा तो हकीकत था

वो कमल चक्षु ,कमानीदार भोहें

और उसकी लहराती जुल्फें किसी को भी ले डूबती

 और मेरे तो सपनों की शहजादी थी

कैसे बच पाता यार

पर इन से सबसे हठकर हैं 

उसकी डिंपल वाले गालों की  मुस्कान

जो पतझड़ में बंसत का अहसास करा दे

निकल ही गया था लगभग इसके किनारे 

पर ये  मुस्कान ले डूबी मुझे मेरे यार।

पर अब लौट आया उन पुराने रंगों

फिर महफिल सजायेंगे, मेरे यार।

✍️Ssingh29(दिल से दिमाग तक....💞😍)

1 टिप्पणी: